सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन से बीती रात को रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से रेलवे संपत्ति चोरी का आरोपी भाग खड़ा हो गया। इससे हड़कंप मच गया। रेलवे सुरक्षाबल प्रभारी विकास कुमार शनिवार को रेलवे पुलिस थाना पहुंचे, जिसके बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
फरार आरोपी की तलाश शुरू
रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार गांधीनगर, आबूरोड निवासी बाबूलाल रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में वांछित था। शुक्रवार रात को प्लेटफार्म संख्या एक से रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से फरार हो गया। रेलवे सुरक्षाबल आरपीएफ की रिपोर्ट पर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
इसके लिए दो टीमें गठित कर दी गई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। हालांकि, इस मामले में आरपीएफ विकास कुमार ने इस घटना को ही नकार दिया। उनका कहना था कि आरोपी हमारी कस्टडी में है तथा जांच की जा रही है।