फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रेलवे स्टेशन से फरार हुआ रेलवे संपत्ति के चोरी का आरोपी, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

Sat, 23 Dec 2023 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi News: आबूरोड में रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में एक चोर रेलवे स्टेशन से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बीती रात को रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से रेलवे संपत्ति चोरी का आरोपी भाग खड़ा हो गया। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से फरार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन से बीती रात को रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से रेलवे संपत्ति चोरी का आरोपी भाग खड़ा हो गया। इससे हड़कंप मच गया। रेलवे सुरक्षाबल प्रभारी विकास कुमार शनिवार को रेलवे पुलिस थाना पहुंचे, जिसके बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन


फरार आरोपी की तलाश शुरू 
रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार गांधीनगर, आबूरोड निवासी बाबूलाल रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में वांछित था। शुक्रवार रात को प्लेटफार्म संख्या एक से रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से फरार हो गया। रेलवे सुरक्षाबल आरपीएफ की रिपोर्ट पर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

इसके लिए दो टीमें गठित कर दी गई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। हालांकि, इस मामले में आरपीएफ विकास कुमार ने इस घटना को ही नकार दिया। उनका कहना था कि आरोपी हमारी कस्टडी में है तथा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें