फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: पुराना शहर में परचून की दुकान से सामान चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने शातिर नकबजन किया गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 12:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर, जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 12 अप्रैल की रात को पुराना शहर में परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों के माल पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत जिले में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया 12 अप्रैल की रात को पुराना शहर स्थित एक परचून की दुकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया था। 
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकान की छत की टीन को काटकर अंदर घुसे थे। बदमाशों ने हजारों परचून सामान एवं नकदी चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया घटना को लेकर परचून व्यापारी 38 वर्षीय अमित मंगल पुत्र रामबाबू मंगल निवासी मोदी पाडा ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

उन्होंने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा किया है। बीती रात पुलिस ने कार्रवाई कर गांधीनगर पुराना शहर से आरोपी 26 वर्षीय नरेश पुत्र धनीराम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया आरोपी से कुछ नकदी एवं परचून का सामान भी बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें