फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: फायरिंग और लूट का इनामी बदमाश गिरफ्तार, वैर कस्बे में व्यापारी पर फायरिंग कर की थी चार लाख की लूट

Mon, 17 Jul 2023 08:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कस्बे में व्यापारियों से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अप्रैल को भी कस्बे के एक व्यापारी से फायरिंग कर पौने चार लाख रुपये और स्कूटी छीन ले गया था आरोपी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की थाना वैर पुलिस की टीम ने दो अप्रैल को कस्बे में व्यापारियों से हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश जल सिंह उर्फ मोटा गुर्जर पुत्र मोहन सिंह (24) निवासी कारवान वास थाना भुसावर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि दो अप्रैल को व्यवसाई विनोद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका साथी हरिओम स्कूटी पर आ रहे थे। जगजीवनपुर गांव की पुलिया के पास अज्ञात बदमाश मारपीट और फायरिंग कर पौने चार लाख रुपये और स्कूटी छीन कर भाग गए। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ राजेंद्र कुमार और सीओ भुसावर सीताराम की सुपरविजन और एसएचओ प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने रविवार को घटना में फरार चल रहे इनामी बदमाश जलसिंह उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। लूट की घटना के मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें