फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Churu: स्कॉर्पियो पलटने से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

Sun, 01 May 2022 11:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में देर रात स्कॉर्पियो पलट गई। गाड़ी सवार युवक किसी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के मांगला गांव के पास शनिवार देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया। 

 

हादसा आधी रात के करीब हुआ। राजगढ़ से स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन युवक किशनपुरा गांव जा रहे थे। उसी दौरान मांगला गांव के मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार किशनपुरा गांव के गणेश सिंह और भांजे बुकाणा निवासी उपेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक अनिल मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

तीनों युवक राजगढ़ से किसी समारोह में शामिल होकर वापस गांव जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्यवाही करते हुए घायल को हिसार भिजवाने की व्यवस्था करवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें