आबूरोड सदर पुलिस द्वारा गत 25 अप्रैल को रेवदर मार्ग पर मुंगथला के समीप कार पर पथराव एवं मारपीट करने के मामले में वांछित 007 गैंग के 4 नाबालिगों को पकड़कर उनके पास से 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड शहर थानाधिकारी
बंशीलाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 007 गैंग के चार नाबालिगों को पकड़कर उनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गत 25 अप्रैल को पुखराज गहलोत अपने भतीजे संजय कुमार के साथ आबूरोड से मूंगथला जा रहा था, उस दौरान अज्ञात लड़कों ने कार के आगे टेम्पो लगाकर कार को रुकवाया और मारपीट कार व मोबाइल लूटकर भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और मामले में शामिल चार नाबालिगों को निरुद्ध किया, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है।