फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: सेड़वा में बोलेरो और टैंपो में जोरदार टक्कर, एक महिला ने मौके पर तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

Thu, 20 Apr 2023 08:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर जिले के सीमावर्ती सेड़वा थानाक्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी और टैंपो के बीच जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टैंपो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में भारतमाला हाईवे पर सेड़वा इलाके के कुंदनपूरा गांव की सरहद पर यह दुर्घटना हुई, जिसमें एक बोलेरो गाड़ी और थ्री व्हीलर टैंपो की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक और तेज़ थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सेड़वा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को ईएमटी राहुल शर्मा और पायलट रमेश पारीक 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति होने पर बाड़मेर राजकीय अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं, मृतक महिला का शव पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में  रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द करेगी।

ये हुए हताहत और घायल
सेड़वा पुलिस के अनुसार इस हादसे में करीमा उम्र 60 वर्ष, निवासी अदरिम का तला की मौत हो गई।  हादसे में नारणाराम मजीद खान, आचार खान, केसरा राम भील, हरलाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए।, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें