एआईसीसी ने पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सीएम अशोक गहलोत को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 9वें नंबर पर, जबकि पायलट को 14वें नम्बर पर जगह दी है। यह केवल एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव है, लेकिन कर्नाटक के विधानसभा आम चुनाव में पायलट को जगह नहीं दी गई, यह सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजस्थान से गहलोत, रंधावा, चांदना, पायलट, हरीश चौधरी स्टार प्रचारक
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विधायक हरीश चौधरी शामिल किए गए हैं।
स्टार प्रचारकों में ये नेता भी शामिल
इनके अलावा अंबिका सोनी, अमरिंदर सिंह राजा, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पवन कुमार बंसल, मुकेश अग्निहोत्री, इमरान प्रतापगढ़ी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, राजेश लिलोठिया, राजीव शुक्ला, अलका लांबा, कन्हैया कुमार, रणजीत रंजन, मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, गुरजीत सिंह औजला, मोहम्मद सादिक, डॉ. अमर सिंह, जसबीर सिंह गिल डिंपा, राणा गुरजीत सिंह, नदीम जावेद, मोना तिवारी, संदीप दीक्षित, कैप्टन अजय सिंह यादव, अवतार सिंह हेनरी सीनियर, सुखपाल सिंह खैरा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अनिरुद्ध सिंह विक्रमादित्य सिंह, ओपी सोनी और गौरव वल्लभ को शामिल किया गया है।