भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का पोस्टर दिखाते सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 30 अप्रैल, को आयोजित की जा रही विशाल कलश एवं शोभायात्रा की तैयारियों के लिए चाणक्य छात्रावास में कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को संयोजक अरुण शर्मा (रि. रेंजर) और ज्ञानचंद जैमन ( रि.तहसीलदार) के सानिध्य में संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी ने बताया योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस मीटिंग में 11 सदस्यीय कमेटी ने परशुराम जन्मोत्सव पर कलश एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए।
इस प्रकार रहेंगी व्यवस्थाएं
सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि पोस्टर, बैनर-होर्डिंग और कूपनों अति शीघ्र प्रकाशित करने, शोभा यात्रा के लिए बैंड बाजे और डीजे बुक किए गए। इसके अलावा चाणक्य छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था करवाने, पानी का इंतजाम करवाने और टेंट व्यवस्था के लिए जगह चिन्हित की गई।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में विवेकानंद मिश्र, कमलेश भोजपुरा, कैलाश भारद्वाज, रिद्धि चन्द सिंगवाड़ा, देवेंद्र गुमानपुरा, लक्ष्मीनारायण जोशी (गब्बू भाई) सहित समाज के कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।