चिड़ावा पुलिस ने गिडानिया गांव में सार्वजनिक कुओं से केबल चोरी करने वाले आरोपी वीरेंद्र उर्फ कालू निवासी घरड़ाना को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि नवीना सरपंच ग्राम पचायंत गिडानिया ने रिपोर्ट दी थी कि खुडोत में 17 जनवरी 2023 को स्कूल के सामने एवं फील्ड के पास के कुएं पर केबल की चोरी हुई। इसके बाद 19 फरवरी 2023 को फिर से खुडोत के दोनों कुओं से तथा गिडानिया के ब्रहामणों के मोहल्ले वाले सावर्जनिक नलकूप से केबल चोरी हुई। इस मामले में उच्चधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। इसके बाद आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। चिड़ावा पुलिस ने अन्य केबल चोरी करने के मामले में भी इससे पहले भी विवेकानंद उर्फ छोटिया पुत्र हरीशचंद जाति जाट उम्र 32 साल निवासी रायपुर घरडाना पुलिस थाना सिंघाना को गिरफ्तार किया था।
चोरी के एक अन्य मामले में भी एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं एक अन्य चोरी के मामले में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चिडावा वार्ड नंबर 10 में सुने मकान से नकदी और जेवरात चोरी करने वाले आरोपी मनोज उर्फ मोनू पुत्र रोहिताश जाति अहिर उम्र 28 साल निवासी धनावा थाना कोल जिला रेवाड़ी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।