फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर की सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों में हड़कंप

Fri, 31 Mar 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जेल - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अजमेर जिले की सेंट्रल जेल में शुक्रवार अलसुबह सजायाफ्ता एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे जेल प्रशासन सहित क़ैदियों में भी हड़कम्प मचा हुआ है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक संजय यादव ने बताया की मृतक रामदेव मूल रुप से अजमेर के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में खेड़ा लक्ष्मीपुरा गांव का रहने वाला था। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था। आज सुबह अचानक रामदेव की सुबह तबीयत बिगड़ी। तब जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जवाहर लाल नेहरु अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक यादव के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या रामदेव की हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आ रही है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक रामदेव सेंट्रल जेल में नौ नम्बर बैरक का नम्बरदार था। जेल में कई कैदी उससे रंजिश भी रखते थे। अचानक किन परिस्थितियों में मौत हुई ये अभी सवाल बना हुआ है। कुछ कैदियों के मुताबिक जब रामदेव की तबीयत बिगड़ी तब उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। अब जेल प्रशासन ने भी अपने स्तर पर कैदियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें