फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

Tue, 23 Jan 2024 04:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

95 साल के स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष ने मंगलवार सुबह बीकानेर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बीमारी के कारण  लंबे समय से घर पर उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी सत्य नारायण हर्ष का 95 साल की आयु में निधन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता सेनानी सत्य नारायण हर्ष का मंगलवार सुबह बीकानेर में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। हर्ष का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके अस्वस्थ होने के कारण हाल ही में राज्य सरकार की ओर से घर पर ही उनका सम्मान किया गया था। उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन


सत्यनारायण हर्ष ने मंगलवार सुबह बीकानेर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बीमारी के कारण  लंबे समय से घर पर उनका इलाज चल रहा था। 95 आयु के हर्ष पिछले वर्षों तक स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए करणी सिंह स्टेडियम पहुंचते थे। उन्होंने गोवा को पुर्तगाल से मुक्त करवाने के लिए मुक्ति आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्ष के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने दुख जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें