फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्याज स्टोरेज संरचनाओं के लिए 87.50 करोड़ की सब्सिडी, प्रदेश के 10 हजार किसान को मिलेगा फायदा

Fri, 24 Mar 2023 09:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के 10 हजार किसानों को कम लागत की प्याज स्टोरेज संरचनाओं के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रति यूनिट पर अधिकतम 87500 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2500 प्याज स्टोरेज संरचनाओं के लिए 21.87 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 1400 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए  12.25 करोड़ रुपए सहित कुल 34.12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही 6100 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 53.37 करोड़ रुपए का व्यय कृषक कल्याण कोष से किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रति इकाई लगभग 1.75 लाख रुपए लागत आएगी
प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण में प्रति इकाई लगभग 1.75 लाख रुपए लागत अनुमानित है। किसानों को निर्माण के लिए 50 प्रतिशत राशि (अधिकतम 87,500 रुपए) प्रति इकाई अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान किया गया है।  मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के कृषि बजट में प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण पर अनुदान की घोषणा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें