युवकों को रेस्क्यू करने पहुंची टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
धौलपुर जिला मुख्यालय से गुजर रही चंबल नदी में शुक्रवार दोपहर को 6 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीन युवकों ने नदी में स्थित केबल तार को पकड़ लिया। तार को पड़कर सीखने चिल्लाने लग गए। तीन युवक पानी के तेज बह में बह गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चंबल पुल के ऊपर से रस्सा फेंक कर तीनों युवकों को पकड़ा दिया। स्टीमर की मदद से तीनों युवकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। बाकी तीन युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक पुराना शहर निवासी तीन युवक अपने तीन रिश्तेदारों को साथ लेकर शुक्रवार दोपहर को चंबल नदी पर घूमने गए थे। बताया जा रहा है तीन युवक पानी में नहाने के लिए कूद गए। पानी का तेज बहाव होने पर दोनों युवक डूबने लगे। डूब रहे दोनों युवकों को देख साथी तीनों युवक भी पानी में बचाने के लिए कूद गए। सभी युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीन युवक बहते-बहते चंबल नदी के बीच में केबल तार को पकड़ लिया। तार को पकड़ कर बचाने की गुहार करने लगे। वहीं, तीन युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए।
चंबल नदी के पुल से गुजर रहे लोगों ने जब आवाज सुनी तो घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चंबल नदी के ऊपर से रस्सा फेंक दिया। पानी में फंसे तीनों युवकों ने रस्सी को पकड़ लिया। एसडीआरएफ की टीम स्टीमर के साथ चंबल नदी में कूद पड़ी। चंबल नदी में फंसे तीनों युवकों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। तीन युवकों की एसडीआरएफ द्वारा तलाश की जा रही है।
बारिश होने की वजह से एसडीआरएफ को रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है। घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया 6 युवक चंबल नदी पर घूमने गए थे। नहाने के दौरान 6 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीन युवकों ने चंबल नदी में केबल तार को पड़कर जान बचा ली। तीन युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने बताया तीन युवक धौलपुर पुराना शहर के बताए जा रहे हैं।
एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि बिजली की केवल पकड़ कर बचाए गए तीन बच्चे शहजाद निवासी ग्वालियर, गोलू निवासी धौलपुर और इरशाद निवासी मुरैना को सकुशल बाहर निकाल लिया है, जबकि नदी के तेज बहाव में मुबारक (19) पुत्र अली निवासी ग्वालियर, लकी (16) पुत्र निसार निवासी पुराना शहर और सूफियाना पुत्र समीर निवासी बाड़ी बह गए हैं। जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।