फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पुलिस की 47 टीमों ने ज़िले में 190 स्थानों पर दबिश देकर 135 आरोपियों को धर दबोचा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Wed, 26 Apr 2023 11:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 135 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 47 टीमों ने जिले में 190 स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई को दिया अंजाम।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर सिरोही पुलिस ने एसपी ममता गुप्ता के सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ व एरिया डॉमिनेन्स को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाते हुए 135 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में वृत्ताधिकारियों व थानाधिकारियों में नेतृत्व में गठित कुल 47 टीमों ने जिले में 190 स्थानों पर दबिश देकर कुल 135 आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इसमे एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल दो किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं, आबकारी अधिनियम के तरह कुल अठारह मामलें दर्ज किए और अठाहर आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। साथ ही कब्जे से 79 लीटर हथकड़ी शराब व 163 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब के जब्त किये गये। आर्म्स एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक एमएल गन व दो धारदार छुरी बरामद की। जुआ अधिनियम के तहत दो मामलें दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो हजार तीन सौ अस्सी रुपये जब्त किए। अवैध खनन पर भी पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली जिसके तहत चार ट्रेक्टरों को पकड़ा गया। विभिन्न मामलों में वांछित सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। शांति भंग के आरोप में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटो में वांछित 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें