फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में 300 राशन किट वितरित, उज्जवला कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड भी बांटे

Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के हेल्थ बीमा कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 300 जरूरतमंद परिवारों को अन्नपूर्णा राशन किट का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
फाइल फाेटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के गोविंद मार्ग राजा पार्क स्थित आर्य समाज पार्क में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर लगाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ राजस्थान के संयोजक रवि नैय्यर ने शिविर में उपस्थित सभी लाभार्थियों  से संपर्क कर व्यक्तिगत परिचय किया। साथ ही लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।  शिविर में उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के हेल्थ बीमा कार्ड भी वितरित किये गए।

विज्ञापन


इसके अलावा 300 जरूरतमंद परिवारों को अन्नपूर्णा राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक अजय विजयवर्गीय,  समाजसेवी प्रदीप मित्तल, और विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, वर्तमान पार्षदगण और भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें