फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar Crime: 68 साल के बुजुर्ग के पास से मिला 29 किलो डोडा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जब्त किया नशीला पदार्थ

Thu, 11 May 2023 04:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

आरोपी मामराज गुर्जरने पूछताछ में बताया कि वह 29 किलो डोडे तस्करों को बेचने की फिराक में था और कई लोगों से इस संबंध में संपर्क भी कर रहा था।  पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले की अजीतगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति को 29 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्ग ने यह 29 किलोग्राम डोडा बोरियों में भरकर अपने बेड के नीचे छिपा रखा था।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

सीकर की अजीतगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजीतगढ़ में एक व्यक्ति डोडा पोस्त तस्करी का कारोबार करता है। उसके पास भारी मात्रा में घर पर सूखे डोडे बोरियों में भरकर रखे हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनराज गुर्जर (68) के घर पर दबिश दी और बेड के नीचे छुपा कर बोरियों में रखे 29 किलोग्राम डोडे जब्त कर लिए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तस्करों को बेचने की फिराक में था आरोपी
पुलिस द्वारा आरोपी मामराज गुर्जर से हुई प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि अवैध डोडा तस्करों को वह बेचने की फिराक में था और कई लोगों से इस संबंध में संपर्क भी कर रहा था।  पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें