उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में जुआ खेलने आए 10 जुआरियों समेत कुल 24 जुआरियों को जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और थाना मनिया पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से दांव पर लगे 3.65 लाख रुपए और छह मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।
धौलपुर एसपी शिवराज मीना ने बताया कि रविवार को डीएसटी और साइबर सेल प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि मनिया थाना क्षेत्र के लाडमपुर गांव में एक खेत में अवैध तरीके से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह और सीओ दीपक खंडेलवाल के सुपर विजन में पुलिस ने लाडमपुर गांव के पास खेतों में दबिश दी। जहां से जुआ खेलते कुल 24 जुआरियों को 3 लाख 65 हजार रुपये और छह मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया है।
ये आरोपी गिरफ्तार
दबिश के दौरान पुलिस टीम में धौलपुर निवासी रामनिवास कुशवाह, पवन लोधा, भूरी सिंह कुशवाह, नरेश गुर्जर, दीना लोधा, राजू कुशवाह, विजय सिंह गुर्जर, प्रमोद ठाकुर, सिकंदर कुशवाह, जयपाल गुर्जर, प्रेम सिंह कुशवाह, नारायण सिंह लोधा, मेघ सिंह कुशवाह, रामवीर कुशवाह, उत्तर प्रदेश निवासी खेम सिंह ठाकुर, लव कुश त्यागी, अनूप सिंह, दिनेश जाटव, सुनील कुमार, रविंद्र ठाकुर, फरेंद्र ठाकुर, विजेंद्र जाटव, मध्य प्रदेश निवासी मनोज लोधा और सत्यनारायण लोधा को गिरफ्तार कर आरपीजीओ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।