हनुमानगढ़ में नशा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala Digital
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने नशा तस्करी पर तीन बड़ी कार्रवाई की है। संगरिया पुलिस ने हरिपुरा से 53 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह नशा तस्करी के खिलाफ टाउन पुलिस ने भी दो बड़ी कार्रवाईयां की। टाउन पुलिस के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान किशनपुरा दिखनादा गांव में तस्कर पालाराम और सुरेश को गिरफ्तार कर उनसे 35 हजार नशीली गोलियां बरामद की। दूसरी कार्रवाई में भी नाकाबंदी के दौरान किशनपुरा दिखनादा गांव से ही 48 हजार नशीली गोलियों सहित तस्कर धर्मेंद्र जाट और धर्मेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
टोंक में भी तस्कर गिरफ्तार
टोंक पुलिस के सर्किल ऑफिसर के आला अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के काली पलटन इलाके में छापेमारी कार्रवाई करते हुए नशे के बड़े सौदागर को पकड़ा है। पुलिस ने पूरे मामले में काली पलटन निवासी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 450 ग्राम गांजे बरामद किया है। नूर मोहम्मद पहले भी नशे से जुड़े अन्य मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।