फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पांच घंटे तक युवती से कार में गैंगरेप, अगवा कर सड़क पर घुमाते रहे युवक, आवाज दबाने चलाए गाने

Fri, 27 Jan 2023 09:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कार सवार दो युवकों ने युवती को अगवा किया और फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पांच घंटे तक कार में युवती को घुमाते रहे फिर मोहल्ले के बाहर फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने 20 साल की युवती का अपहरण कर लिया और फिर कार में उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी पांच घंटे तक युवती को इधर-उधर लेकर घूमते रहे और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। बाद में चलती कार से बाहर फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन


गैंगरेप की ये वारदात शहर के सिकंदरा थाना इलाके की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को वह करीब नौ बजे अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। कुछ दूर जाने के बाद उसके पास आकर एक कार रुकी। कार में उसी के मोहल्ले के दो युवक बैठे हुए थे। दोनों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठने को कहा, लेकिन उसने मना करते हुए खुद घर जाने के लिए कह दिया। 

इसके बाद युवती वहां से जाने लगी, कुछ देर बाद दोनों युवक कार से आगे औरे उसमें से एक ने उसे खींच कर कार में बैठा लिया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज को दबाने के लिए दोनों कार में तेज आवाज में गाने चला लिए। दोनों युवकों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। करीब पांच घंटे तक आरोपी युवती को कार में घुमाते रहे और उसके साथ दरिंदगी करते रहे।
विज्ञापन


करीब दो बजे आरोपी युवती को उसके मोहल्ले के पास फेंक कर फरार हो गए। जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तारा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें