फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 19वां राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह संपन्न, सीएम बोले-विकसित राजस्थान के लिए सटीक आंकड़े जरूरी

Sun, 29 Jun 2025 07:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में रविवार को प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस की जयंती पर 19वां राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सटीक आंकड़े ही जनकल्याणकारी नीतियों की प्रभावी योजना और मूल्यांकन का आधार होते हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में रविवार को महान सांख्यिकीविद् प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 19वां राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुए इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंकड़ों को सुशासन और विकास का आधार बताते हुए कहा कि "सांख्यिकी ही जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का मजबूत जरिया है।"
विज्ञापन


सटीक आंकड़ों से बनती हैं प्रभावी नीतियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आंकड़े विश्वसनीय होते हैं, तब ही सरकार नीतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर पाती है और समय पर सुधारात्मक कदम उठा सकती है। उन्होंने आंकड़ों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपयोगिता को राजस्थान के विकास का मूल आधार बताया और ‘विकसित भारत, विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।

भारत बना सांख्यिकी का वैश्विक लीडर
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आज ग्लोबल स्टैटिस्टिक्स लीडर बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के अनुसार डेटा केवल सूचना नहीं, बल्कि रणनीतिक संपत्ति है।” इसी सोच के तहत भारत में पारदर्शी और मजबूत सांख्यिकी तंत्र का विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आंकड़ों के बल पर राज्य सरकार ने सुशासन की नींव रखी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नीतिगत फैसले, योजना निर्माण और लाभ वितरण—सभी कुछ आंकड़ों पर आधारित हैं। अंत्योदय की भावना से योजनाओं को पात्र जन तक पहुंचाने में भी सांख्यिकी का अहम योगदान है।

यह भी पढ़ें:  पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर

सांख्यिकी ढांचे को मिलेगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राज्य में 68 नए ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय और 8 नए जिलों में सांख्यिकी कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही SDG कोऑर्डिनेशन एंड एक्सीलरेशन सेंटर की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए पदों का सृजन व विशेषज्ञों की नियुक्ति को वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है।

इयरबुक, रिपोर्ट और एसडीजी पोर्टल का शुभारंभ
समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘स्टैटिस्टिकल इयरबुक 2025’, ‘राजस्थान एसडीजी स्टेटस रिपोर्ट 2025’ का विमोचन किया और ‘एसडीजी वेबसाइट 2.0’ का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी सहित 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रो. पीसी महालनोबिस सांख्यिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में रही भारी भागीदारी
इस मौके पर सांख्यिकी विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, छात्र और शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को सांख्यिकी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रो. महालनोबिस के योगदान को "युगांतकारी" बताया और उनके विचारों को आज के भारत के विकास में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें