फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: रेप केस में बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया गिरफ्तार, वकील ने कहा- सरेंडर किया

Sun, 29 Jun 2025 07:42 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

हरियाणा के आदमपुर थाने में दर्ज रेप केस में फरार चल रहे बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया को हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच ने जोधपुर से गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया को हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र बुढ़िया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने 25 जून को मुकाम मुक्तिधाम में लिए गए निर्णय का पालन करते हुए स्टेट क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी पवन कुमार सिंह के समक्ष जांच में सहयोग के लिए उपस्थित होने का फैसला लिया, ताकि उनके खिलाफ चल रहे 'षड्यंत्र' का खुलासा हो सके।
विज्ञापन


रातानाडा (जोधपुर) थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस को सूचित कर जाप्ता मांगा था, जिसके बाद बुढ़िया की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि देवेंद्र बुढ़िया इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। हिसार पुलिस लगातार इस केस में सक्रिय थी और राजस्थान के कई इलाकों में दबिश दे रही थी। इसी सिलसिले में बुढ़िया के पर्सनल असिस्टेंट (PA) कल्पेश को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जा चुका है।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के आदमपुर थाने में दर्ज हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विदेश जाने की योजना के तहत उसने देवेंद्र बुढ़िया से संपर्क किया, जिन्होंने मदद का भरोसा दिलाया। आरोप है कि बुढ़िया ने उसे चंडीगढ़ की एक होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:  पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर
विज्ञापन


पीड़िता का यह भी आरोप है कि जयपुर में भी बुढ़िया ने उसके साथ यौन शोषण किया और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हाल ही में बुढ़िया का हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बेटे कुलदीप बिश्नोई से भी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कई बार बयानबाजी भी की थी। फिलहाल देवेंद्र बुढ़िया हरियाणा पुलिस की हिरासत में हैं और आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें