फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 15 साल के बेटे ने मां की हत्या कर शव बक्से में बंद किया, बकरी बेच कर की थी जन्मदिन की पार्टी

Fri, 02 Sep 2022 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या नाबालिग बेटे ने अकेले की है या उसके दोस्तों ने भी इस वारदात में उसका साथ है। पुलिस आरोपी बेटे और उसके साथियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल के नाबालिग बेटे ने मां की हत्या कर दी और शव को बक्से में बंद कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को को बेटे का जन्मदिन था। जिसकी पार्टी करने के लिए उसने एक बकरी पांच हजार रुपये में बेच थी। मां ने उसकी डांट लगाई तो सिर में हथौड़ा मारकर उसने मां की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के सेमला गांव का है। यहां बालाराम अपनी पत्नी नौदान बाई और एक नाबालिग बेटे के साथ रहता है। बालाराम ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को किसी काम से दूसरे गांव गया था। इस दिन उसके बेटे का जन्मदिन भी था। अगले दिन शुक्रवार को वह गांव वापस आया तो गांव के लोगों ने बताया कि उसके बेटे ने एक बकरी पांच हजार रुपये में बेच दी है। बकरी बेच कर मिले रुपये से उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। इस दौरान सभी नशा भी किया। 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद बालाराम घर पहुंचा तो उसे उसकी पत्नी और बेटा नहीं दिखाई दिया। उसने आस पड़ोस में भी पूछा, लेकिन पत्नी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिली। वह घर के अंदर पहुंचा तो उसकी नजर कमरे में रखे एक बक्से पर पड़ी। उस पर खून लगा हुआ था। बालाराम ने बक्सा खोल कर देखा तो उसकी होश उड़ गए। उसकी पत्नी नौदान का शव उसमें रखा हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद बालाराम ने ग्रामीणों और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नौदान बाई की हत्या नाबालिग बेटे ने अकेले की है या उसके दोस्तों ने भी इस वारदात में उसका साथ है। पुलिस आरोपी बेटे और उसके साथियों को तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें