फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 20 साल जेल में रहेगा छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक, ट्यूशन के बहाने स्कूल में की थी ज्यादती

Fri, 02 Sep 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

पॉक्सो कोर्ट विशिष्ट न्यायाधीश ने आठ महीने की सुनवाई के बाद केस में फैसला सुनाया है। दुष्कर्म के दोषी शिक्षक धनराज को 20 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के करौली जिले में छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में शिक्षक को 20 साल की सजा दी गई। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जिले की पॉक्सो कोर्ट विशिष्ट न्यायाधीश ने आठ महीने की सुनवाई के बाद मामले में फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करौली के टोडाभीम थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 4 जनवरी 2022 को वह स्कूल गई थी। 

शाम को छुट्टी होने पर बच्ची की मां उसे लेने के स्कूल गई तो स्कूल का दरवाजा बंद था। इस दौरान स्कूल के एक कमरे से किसी बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। वह कमरे में अंदर पहुंची तो बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। बच्ची की मां को देखकर आरोपी मोनापुरा का रहने वाला शिक्षक धनराज पुत्र पृथ्वीराज वहां से भाग गया।  
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी धनराज ने छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के लिए कमरे में बुलाया था। इस दौरान उसने उसके साथ गलत काम किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट विशिष्ट न्यायाधीश ने आरोपी धनराज को 20 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें