फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: गुब्बारे में हवा भरते सिलेंडर फटा, दो बच्चे झुलसे, मौके से युवक फरार

Sat, 18 Dec 2021 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुब्बारे भरने वाला सिलेंडर टंकी 15 साल पुरानी थी। गुब्बारा बेचने वाला युवक के पास सिलेंडर का लाइसेंस भी नहीं था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
ब्लास्ट ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के पुराना विद्याधर नगर में गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मासूम बुरी तरह झुलस गए। दोनों बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि सिलेंडर के साथ-साथ साइकिल के भी परखचे उड़ गए। यह हादसा  शुक्रवार करीब 11:15 बजे का है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुब्बारे में हवा भरने वाला एक युवक साइकिल पर सिलेंडर लेकर बेच रहा था। जैसे वह विद्याधर नगर के डी ब्लॉक में पहुंचा तो आसपास के बच्चे गुब्बारे खरीदने उसके पास पहुंच गए। युवक सिलेंडर से गुब्बारे में हवा भर रहा था इसी दौरान सिलेंडर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया, जिसमें 6 साल की आइशा और और दो साल के राज कांवटिया बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि आइशा की हालत नाजुक होने से उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इधर घटना के बाद गुब्बारे बेचने वाला युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें