फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board Result: जिले में साइंस का 94.91 प्रतिशत और कॉमर्स का 96.28 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Thu, 18 May 2023 11:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

12वीं का साइंस, कॉमर्स के रिजल्ट में भरतपुर में लड़कों ने बाजी मारी। ज़िले में साइंस का 94.91 प्रतिशत और कॉमर्स का 96.28 प्रतिशत रहा रिजल्ट रहा।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं क्लास का साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट गुरुवार रात 8 बजे जारी हुआ। बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर ने रिजल्ट जारी किया। भरतपुर में साइंस और कॉमर्स सब्जेक्ट में लड़कों ने बाजी मारी। साइंस सब्जेक्ट से कुल 10496 स्टूडेंट ने पेपर दिया था और कॉमर्स से सिर्फ 380 स्टूडेंट ने पेपर दिए थे।

विज्ञापन


कॉमर्स का रिजल्ट
कॉमर्स सब्जेक्ट से कुल 3 सौ 8 स्टूडेंट ने पेपर दिए। जिसमें से 376 स्टूडेंट पेपर देने पहुंचे। कुल लड़के 204 पास हुए, और कुल लड़कियां 158 पास हुईं। जिसमें से फर्स्ट डिवीजन 251 स्टूडेंट रहे। सेकेंड डिवीजन 102 स्टूडेंट रहे। थर्ड डिवीजन 9 स्टूडेंट रहे। 376 में से 362 स्टूडेंट पास हुए। कॉमर्स का रिजल्ट 96.28 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

भरतपुर की बेटी साक्षी शर्मा के साइंस बायो सब्जेक्ट से 92.60 फीसदी मार्क्स आए। - फोटो : Amar Ujala Digital
साइंस का रिजल्ट
भरतपुर की बेटी साक्षी शर्मा के साइंस बायो सब्जेक्ट से 92.60 फीसदी मार्क्स आए। साइंस सब्जेक्ट में 10496 में से 10391 स्टूडेंट ने पेपर दिया था। 105 बच्चों ने पेपर ही नहीं दिया था, जिसमें से 7 हजार 4 सौ 30 लड़के पास हुए, और 2 हजार 4 सौ 32 लड़कियां पास हुईं। जिसमें से फर्स्ट डिवीजन 7 हजार 4 सौ 88 स्टूडेंट रहे। सेकेंड डिवीजन 2 हजार 77 स्टूडेंट रहे। थर्ड डिवीजन 2 सौ 97 स्टूडेंट रहे। कुल मिलाकर 9 हजार 8 सौ 62 स्टूडेंट पास हुए। साइंस का रिजल्ट 94.91 प्रतिशत रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें