फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : तेज रफ्तार में बस पलटने से 11 यात्री घायल, ट्रक में आग लगने से आसमान में उठती रहीं लपटें

Wed, 10 Aug 2022 10:03 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार


जयपुर से सुरत जा रही बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सादुलपुर हिसार जाने वाले राजमार्ग पर श्योपुरा गांव के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के गौमती चौराहे के एनएच-8 पर मानसिंह जी का गुडा व मांडावाडा के पास देर रात एक यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन महिला और 3 बच्चे समेत 11 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस जयपुर से सुरत जा रही थी। उसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारभुजा पुलिस थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि पहले बस डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद सड़क पर पलट गई। 

 
विज्ञापन

केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। - फोटो : amar ujala
उधर, चुरू जिले के सादुलपुर हिसार जाने वाले राजमार्ग पर श्योपुरा गांव के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसके बाद 100 मीटर के दायरे में आग का गुब्बार फैल गया। कंडक्टर और ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई है। आग इतनी भयकर थी कि उसकी लपटों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

थाना अधिकारी कृष्ण कुमार बलोदा ने बताया कि केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों को रोकना पड़ा था। दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पाने से पहले ही ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें