फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh news: व्यापारी को पिस्टल दिखाकर 1.5 लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी लूटी, पीड़ित से तीसरी बार लूट  

Tue, 10 May 2022 05:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ के बारावरदा में एक व्यापारी ने मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट मांगी, कुछ दूर बाद टायर पंचर होने का बहना बनाकर उसने साथी के साथ मिलकर उसे लूट लिया। पीड़ित व्यापारी के साथ लूट की यह तीसरी घटना है। पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ के बारावरदा मोड पर लिफ्ट लेना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। लिफ्ट देने वाला बदमाश साथी के साथ मिलकर उससे 1.5 लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यापारी के साथ हुई लूट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी उसके साथ दो बार लूट की बड़ी वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


धमोतर थाना अधिकारी मुंशी मोहम्मद पठान ने बताया,  बारावरदा निवासी व्यापारी पारसमल डूंगरवाल मंगलवार को प्रतापगढ़ से बारावरदा के लिए निकले थे। बारावरदा मोड़ पर उन्होंने गांव जाने के लिए एक मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट ली। कुछ दूसर जाने के बहाने उसे टायर पंचर होने का बहाना कर बाइक रो दी। इसी दौरान उसका एक और साथी भी वहां आया और पारसमल को पिस्टल दिखाकर उनका बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

थाना अधिकारी ने बताया, व्यापारी के बैग में डेढ़ लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी थी। सूचना पर पहुंची धमोतर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार व्यापारी के साथ हुई लूट की इस तीसरी घटना है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें