फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के चक्कर में युवक से 1.47 लाख की ठगी, गूगल पर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा

Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

शातिर युवक ने पीड़ित से किश्तों में खाते में 1.47 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 30 हजार रुपये और मांगे तब युवक को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने थाने में दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर शहर के महामंदिर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाले एक युवक को इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के लिए गूगल पर कंपनी का नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। नंबर शातिर को लगा और उसने कई कुछ किश्तों में खाते में 1.47 लाख रुपये डलवा लिए। आखिर में 30 हजार और मांगे तब संदेह होने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित युवक ने धोखाधड़ी का केस महामंदिर थाने में दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना अधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि शहर के त्रिभुवन का हत्था ज्ञान भवन के पास में रहने वाले प्रतीक गहलोत पुत्र मधुसुदन ने ठगी का केस दर्ज करवाया है। अपनी रिपोर्ट दी में उसने बताया कि 31 दिसंबर को इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीद के लिए उसने गूगल पर नंबर सर्च किया। उसने ओएलए नाम की कंपनी से संपर्क किया गया। 

इसके बाद कॉल पर बात कर रहे युवक ने उससे गाड़ी देने की बात कहकर अलग-अलग किश्तों में खाते में रुपये डलवा लिया। शातिर युवक ने उससे कभी 2500, 3500 और कभी पचास हजार रुपये डलवा लिए। वह अब तक उसे 1.47 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुका है। बाद में शातिर ने 30 हजार रुपये और मांगे तो उसे संदेह हुआ। इसके बाद वह थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें