फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर की गर्दन मरोड़ रहे हैं शिकारी

Mon, 06 Mar 2017 09:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के बूंदी जिले में एक बार फिर मोर का शिकार करने की घटना सामने आई है। बूंदी रेंज के मायजा में नदी किनारे छह मोर मृत मिले हैं इनमें दो नर और चार मादा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मायजा नदी के किनारे कुछ लोग अलग—अलग झुंड बनाकर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के लिए जुटे थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर जैसे ही विभागीय टीम दस्ते के साथ मौके पर पहुंची तो शिकारी फरार हो गए।
विज्ञापन


टीम को  मौके पर 6 मोर मृत मिले, जिनकी गर्दन टूटी हुई थी। यह देख विभाग की टीम इन्हें बूंदी पशु  चिकित्साालय में लेकर आई जहां इनका पोस्टमार्टम कराया गया। सहायक वन संरक्षक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि बूंदी रेंज वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मायजा नदी क्षेत्र में कुछ लोग मोर का शिकार करने की फिराक में है। इस पर वे तुरंत अपनी के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकारी वहां से भाग गए।

वनकर्मियों को चार मादा और दो नर मोर मृत मिले हैं जिनकी गर्दन टूटी हुई थी। सभी मृत मोरों का पोस्टमार्टम कराने के इन्हें दफना दिया गया है। वन विभाग की टीम शिकारियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें