फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं, हमारे बाथरूम के बाहर वार्डन ने लगवा रखे हैं कैमरे

Thu, 09 Mar 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
कोटा स्थित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियां और वार्डन आमने-सामने हो गए हैं। र्वाडन का कहना है कि लड़कियां हुड़दंग मचा रही थीं, वहीं लड़कियों का कहना है कि वे होली खेल रही थीं और वार्डन ने आकर उनके लैपटॉप और स्पीकर तोड़ डाले। लड़कियों ने ये आरोप भी लगाया है कि वार्डन ने उनके बाथरूम के बाहर कैमरे लगाए हुए हैं। छात्राओं का कहना है कि वार्डन ने उनके साथ बदसलूकी भी की।
विज्ञापन


घटना के बाद गुरूवार को भी छात्राएं यूनिवर्सिटी के बाहर सड़क पर आ गई और चीफ वार्डन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जानकारी के अनुसार होली की छुट्टीयां होने से छात्राओें को अपने अपने घर जाना था, तो ऐसे में उन्होनें घर जाने से पहले कैंपस में ही एक होली पार्टी सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया, जिसके बाद छात्राओं का कहना है कि इस बात की परमिशन उन्होनें चीफ वार्डन से भी ली थी। सेलिब्रेशन के दौरान चीफ वार्डन वहां पहुंचे और एक छात्रा का लैपटॉप उन्होनें तोड़ डाला और स्पीकरों को भी उठा के फैंक दिया। छात्राओं का यह भी कहना कि इस वार्डन के ऐसे करने पर उन्होनें इस बात का विरोध किया तो उन्होनें हमसे बदसलूकी की।

वहीं कॉलेज के वीसी ने चीफ वॉर्डन का बचाव करते हुए कहा कि लड़कियां कैंपस में होली सेलिब्रेशन के नाम पर हुड़दंगा मचा रही थी और तेज आवाज में लाउडस्पीकर पर गाने बजा कर डांस कर रही थी। ऐसा करना यूनिवर्सिटी के नियमों के खिलाफ है। मौके पर महिलां मंच की अध्यक्ष संगीता माहेश्वरी को छात्राओं ने बताया कि चीफ वार्डन ने उनसे बदसलूकी करते हुए उनके कपड़ों पर आपत्तिजनक शब्द कहे और उन्हें हॉस्टल से बाहर निकाल देने तक की भी बात कही। यह भी बताया कि वार्डन ने उनके बाथरूम के बाहर कैमरे लगवा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें