सवाई माधोपुर के सरकारी अस्पताल में तीन साल के बच्चे के साथ भर्ती एक महिला मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, सवाईमाधोपुर के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर अपने तीन साल के बच्चे के साथ गत दिनों अस्पताल पहुंची थी। जिसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया। इस दौरान इसके बच्चे की भी तबीयत बिगड़ गई। जिसे शिशु वार्ड में भर्ती किया गया। सोमवार रात को नाईट ड्यूटी कर रहे वार्ड ब्वॉय बुद्धिप्रकाश मीणा महिला को धोखे से एक कमरे में ले गया और इस शर्मानाक घटना को अंजाम दिया। महिला ने पति को अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया।
दुष्कर्म का आरोपी वार्ड ब्वॉय मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।