फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन दो लड़कियों को लापता मानकर पुलिस तलाश रही थी वे नहर में मिली

Tue, 14 Mar 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
कोटा पुलिस पिछले तीन—चार दिन से जिन दो बालिकाओं को लापता मानकर तलाश कर रही थी वह आखिर नहर में मिल गई। इनके शव होली के दिन 12 मार्च को मिले। इसके बाद इनके घरों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों के नाम अंजलि और लाली है। 9 मार्च को अंजली उर्फ सोनिया के लापता होने की सूचना परिजनों ने कोटा के उद्योग नगर थाने में दी थी। इसमें परिजनों ने अंजली की उम्र 17 साल बताई। रविवार को उम्मेद गंज पुलिया के पास नहर में शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसकी पहचान अंजली के रूप में हुई। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

एक अन्य घटना में श्रीनाथपुरम के रहने वाले हुकमा गुर्जर ने भी 15 वर्षीय बेटी लाली के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें परिजनों ने बताया था कि लाली का दुपट्टा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के पास नहर के किनारे पेड़ पर लटका हुआ मिला था। इस पर पुलिस और नगर निगम की टीम ने लाली की तलाश शुरू कर दी। पांच दिन की मशक्कत के बाद गोताखोरों को लाली का शव नहर में मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें