फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

railway jobs : एक और बाधा करते ही 105 अभ्यर्थियों की रेलवे में नौकरी पक्की 

Thu, 26 May 2022 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मार्च 2019 में ही रेलवे के विभिन्न श्रेणी के 105 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। तब उस दौरान हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने 15 से 18 दिसंबर 20 तक आरआरबी प्रयागराज के अधीन आने वाले केंद्रों में लिखित परीक्षा दी।
विज्ञापन
JOB Railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन वर्ष से रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को अब एक और बाधा पार करनी है। यह बाधा पार करते ही 105 युवाओं की रेलवे में नौकरी पक्की हो जाएगी। क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज द्वारा जूनियर स्टेनोग्राफर हिंदी, स्टाफ एंड वेलफेयर इंसपेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अब डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन का काम शुरू किया जाएगा। महज तीन दिन में ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद सिर्फ मेडिकल जांच की ही औपचारिकता रह जाएगी और एक से दो माह के भीतर सफल अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग रेलवे में हो जाएगी।

विज्ञापन



दरअसल मार्च 2019 में ही रेलवे के विभिन्न श्रेणी के 105 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। तब उस दौरान हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने 15 से 18 दिसंबर 20 तक आरआरबी प्रयागराज के अधीन आने वाले केंद्रों में लिखित परीक्षा दी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट आरआरबी प्रयागराज द्वारा 29 से 30 अक्तूबर 21  के दरम्यान लिया गया, जबकि टीचर स्किल टेस्ट/परफारमेंस टेस्ट 13 दिसंबर से 15 दिसंबर 21 तक हुआ। उसमें सफल अभ्यर्थी अब डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाए गए हैं।

विज्ञापन

आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली के अनुसार इस दौरान 30 एवं 31 मई को 40-40 एवं एक जून को कुल 25 अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन का कार्य आरआरबी कार्यालय में होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने आरआरबी की वेबसाइट से अपने ई कॉल लेटर भी डाउनलोड करके लाने होंगे। इस प्रक्रिया मे उपयुक्त पाए जाने पर अभ्यर्थी मेडिकल के लिए रेलवे के चिकित्सालय में भेजे जाएंगे। 


इन पदों  पर होगी तैनाती
जूनियर स्टेनोग्राफर हिंदी, स्टाफ एंड वेलफेयर इंसपेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट, हेड कुक एंड कुक, पोस्ट ग्रेजुएट एंड ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, असिस्टेंट मिस्ट्रेस, म्यूजिक मिस्ट्रेस, डांस मिस्ट्रेस, लेबोरेटरी असिस्टेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें