टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि हम हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत से बेहद दुखी हैं। हम हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में हैं।
कनाडा में ओंटारियो के हैमिल्टन में तरनतारन निवासी 21 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा मोहॉक काॅलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है। हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी तभी एक मर्सिडीज कार सवार ने उस पर गोली चला दी। घटना स्थानीय समयानुसार 17 अप्रैल देर शाम की है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के मुताबिक हरसिमरत दो कार सवारों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार बनी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हरसिमरत पढ़ाई के लिए लगभग दो साल पहले कनाडा गई थी। घटना की फुटेज के जरिये पता चला कि एक काली मर्सिडीज एसयूवी के यात्री ने एक सफेद सेडान में बैठे लोगों पर गोलीबारी की। पास के एक घर की खिड़की में भी गोलियां लगीं।
वहीं, टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि हम हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत से बेहद दुखी हैं। हम हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उधर, मोहॉक कॉलेज प्रशासन ने एक बयान में कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं हरसिमरत के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।