फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: पांच लाख के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, डेढ़ साल पहले पिता ने की थी खुदकुशी 

Sat, 05 Mar 2022 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

गुरवतार सिंह के चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे ने तीन माह पहले अपनी बहन की शादी की थी। जिसके बाद उसके ऊपर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। 
विज्ञापन
suicide - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव संगत कलां में एक युवा किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल खुदकुशी कर ली। मृतक गुरवतार सिंह (24) के पिता मक्खन सिंह ने भी डेढ़ वर्ष पहले कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। सिविल अस्पताल में गुरवतार सिंह के चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे ने तीन माह पहले अपनी बहन की शादी की थी। जिसके बाद उसके ऊपर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्ज को लेकर उसका भतीजा पिछले तीन माह से परेशान चला आ रहा था। शनिवार को सुबह उसका भतीजा घर पर अकेला था। जब उसकी माता घर पहुंची तो देखा गुरवतार सिंह तड़प रहा था। उन्होंने अपने भतीजे को बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी मौत हो गई।

अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे पर पांच लाख का कर्ज था और वह अपनी मां का इकलौता सहारा था। उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार का कर्ज माफ किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग की कि गांव में बढ़ रहे नशे को रोका जाए। थाना संगत के एएसआई ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारण पता चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें