फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसको मिलेगी 250 रुपए में मर्सिडीज, 14 जून को होगा फैसला

Wed, 29 May 2013 01:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ 250 रुपए खर्च कर लग्जरी कार मर्सिडीज के ख्वाब देखने वालों का इंतजार कुछ बढ़ गया है। पंजाब स्टेट मदर्स डे स्पेशल बंपर की ड्रॉ की तारीख अब 14 जून कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा विजेताओं के पास लग्जरी कार के बजाय नकद पुरस्कार लेने का विकल्प भी रहेगा।

मंगलवार को पंजाब सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मदर्स डे स्पेशल बंपर में पहला पुरस्कार मर्सिडीज बेंज या कैश प्राइज, दूसरा पुरस्कार तीन टोयोटा इनोवा या कैश प्राइज और तीसरा पुरस्कार पांच फॉक्सवैगन पोलो या कैश प्राइज है।
विज्ञापन


इस सिंगल टिकट का दाम 250 रुपए है। टिकट पोस्ट ऑफिस से भी खरीदे जा सकते हैं।

प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि खरीदने से पहले टिकट पर पंजाब सरकार का लोगो जरूर देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें