कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक कार के सामने लावारिश पशु के आ जाने से हादसा हो गया। इस हादसे में महिला की मौत हुई है। बीच सड़क पर मवेशी आने से कार पलट गई। कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर जख्मी हैं। एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जगतार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर और मां परमजीत कौर वासी सैदोवाल के साथ अपने रिश्तेदारों से मिलकर लोहियां से लौट रहे थे। अचानक उनकी कार के सामने एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार पलट गई।
इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल कपूरथला में ड्यूटी डॉक्टर ने महिला संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया और जगतार सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन जगतार सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले गए है। वहीं जगतार सिंह की मां परमजीत कौर का इलाज सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है।