फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur: प्रसव पीड़ा उठने पर अस्पताल पहुंची महिला, जन औषधि केंद्र के बाहर दिया बच्चे को जन्म, पति ने संभाला

Fri, 08 Sep 2023 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर

सार

लक्ष्मी के पति शुभम ने बताया कि वह धारीवाल के रहने वाले हैं और उसकी पत्नी 9 महीने की गर्भवती है। गुरुवार को उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद उसे गुरदासपुर सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जब वह अस्पताल के जन औषधि केंद्र के पास पहुंचे तो उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
new born child
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने जन औषधि केंद्र के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के पति ने बच्चे को संभाला और अन्य महिला की सहायता से नवजात को नर्सिंग स्टाफ तक पहुंचाया। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। इस समय जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है।

विज्ञापन


लक्ष्मी के पति शुभम ने बताया कि वह धारीवाल के रहने वाले हैं और उसकी पत्नी 9 महीने की गर्भवती है। गुरुवार को उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद उसे गुरदासपुर सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जब वह अस्पताल के जन औषधि केंद्र के पास पहुंचे तो उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इससे पहले कि वह किसी को आवाज लगाते उसकी पत्नी ने जन औषधि केंद्र के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। उसने ही बच्चे को संभाला और अस्पताल में एक महिला की सहायता से बच्चे को चुनरी में लपेटकर लेबर रूम तक पहुंचाया। इसके बाद स्टाफ नर्सों ने तुरंत बच्चे और मां को इलाज मुहैया कराया।

डॉक्टर का कहना है कि जच्चा बच्चा दोनों ठीक है। बच्चे की डिलीवरी होने में अभी समय था मगर महिला को दर्द उठने के कारण बच्चे को समय से पहले ही जन्म हो गया। मां और बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें