फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने की पति की हत्या: नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखता था पति, फरीदकोट की घटना

Mon, 12 Aug 2024 08:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखने पर महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय प्यारा सिंह के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन हत्या की वजह ने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसर पत्नी ने पति को इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि वह अपनी ही बेटी पर गंदी नजर रखता था। महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को सौतेले पिता से बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी।   

विज्ञापन


फरीदकोट के थाना सादिक के गांव ढाब शेर सिंह वाला में 60 वर्षीय प्यारा सिंह की हत्या हुई थी। हालांकि पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद सोमवार को मामले को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी ज्ञान कौर को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार प्यारा सिंह अपनी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था। रविवार को प्यारा सिंह ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अपनी बेटी को पति से बचाने के लिए ज्ञान कौर और प्यारा सिंह के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान ज्ञान कौर ने प्यारा सिंह के सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बड़ी ही गहनता से मामले की पड़ताल की। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद सामने आया कि प्यारा सिंह की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ज्ञान कौर ने ही की थी। जांच के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें