फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: शराब के लिए पत्नी ने नहीं दिए रुपये, गुस्साए व्यक्ति ने कर दिया ऐसा काम, मची चीख पुकार

Sun, 25 Aug 2024 03:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में दपंत्ति के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे देख पत्नी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
लुधियाना में व्यक्ति ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने पत्नी शराब पीने के लिए रुपये मांगे नहीं। पत्नी ने पति को रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठा लिया। लुधियाना के टिब्बा रोड के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले शिव शंकर ने शनिवार की देर शाम अपने घर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी काम पर से घर लौटी। शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी जानकारी थाना टिब्बा पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप है।

जानकारी के अनुसार शिव शंकर राज मिस्त्री था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने को लेकर उसकी अपनी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई होती थी। उनके चार बच्चे हैं। पत्नी घर के खर्च को लेकर परेशान रहती थी और शिव शंकर शराब पीने के लिए रुपये खर्च कर आता था। फिर अपनी पत्नी से आकर रुपये मांगता था। जब भी वह पत्नी से पैसे मांगता तभी घर में कलेश होता था। 
विज्ञापन


शनिवार को उसकी पत्नी सविता अपने काम पर गई हुई थी। जबकि शिव शंकर काम खत्म कर घर आ गया था। घर आने के बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी।, उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जब सिव शंकर की पत्नी सविता काम पर से लौटी तो शव लटकता देख उसने शोर मचाया। जिसके बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें