फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गुरुद्वारा साहिब में भिंडरांवाले की फोटो लगाने से रोका तो मचा बवाल, भीड़ ने कार तोड़ी, SHO को पीटा

Mon, 29 Jan 2024 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन

सार

बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर तरनतारन के पहुविंड में जन्मस्थान पर सुशोभित गुरुद्वारा साहिब में हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी बीच सिख समुदाय मांग करने लगा कि गुरुघर में भिंडरांवाले की तस्वीर लगाई जाए। 
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरांवाले की फोटो लगाने की मांग पर भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में बाबा दीप सिंह जी के जन्म स्थान गांव पहुविंड के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरांवाले की फोटो लगाने की मांग का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विरोध करने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और देर शाम तक दोनों पक्षों से बातचीत का दौर था। गुरुद्वारा साहिब पर हुए विवाद के वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर तरनतारन के पहुविंड में जन्मस्थान पर सुशोभित गुरुद्वारा साहिब में हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी बीच सिख समुदाय मांग करने लगा कि गुरुघर में भिंडरांवाले की तस्वीर लगाई जाए। इसका गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधन कमेटी के कुछ सदस्यों ने विरोध जताया, जिसके बाद फोटो को लेकर दोनों पक्षों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 

इस दौरान भीड़ ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रिटायर्ड कैप्टन हरसिमरन सिंह की कार पर हमला कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। गुस्साई भीड़ ने एसएचओ परविंदर सिंह पर भी हमला कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

कमेटी मैनेजर हरसिमरन सिंह और प्रभजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने युवकों को जूते वाली जगह पर भिंडरावाले की फोटो न लगाने को कहा था। इस दौरान कोई अपशब्द नहीं कहा गया। युवकों ने तोड़-मरोड़कर वीडियो वायरल की है। पुलिस ने कल दोनों पक्षों को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया है। अगर इस वीडियो से श्रद्धालुओं को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं। वहीं, एसएसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का समय दिया गया है, जिसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें