फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना-दिल्ली हाईवे जाम करने की चेतावनी: 10 सितंबर को चार गांवों को लोग देंगे धरना, सरकार पर अनदेखी का आरोप

Tue, 03 Sep 2024 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

लुधियाना के चार गांवों के लोग लुधियाना-दिल्ली हाईवे जाम करेंगे। गांवों के लोग और किसान मिलकर 10 सितंबर को सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। लोगों का आरोप है कि प्रदेश सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। 
विज्ञापन
विरोध जताते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के चार गांवों में विकास के नाम पर लग रही कैंसर फैलाने वाली बियोगैस फैक्ट्रियों को बंद करवाने के लिए किसानों समेत गांवों के लोग पिछले 5 महीनों से धरना दे रहे हैं। फैक्ट्रियों के मुद्दे को लेकर डीसी से लेकर विधायकों संग बैठकें हुई, लेकिन किसी ने सुनी नहीं और न ही आमजन को होने वाली परेशानी को समझा। इस वजह से अब मजबूरी में किसानों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। यह बातें भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा जगरांव ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम सिंह बसुवाल की अगुवाई में जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहडका ने कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों के विरोध में चारों गांवों के लोगों समेत किसान 10 सितंबर को दिल्ली रोड पर चक्का जाम करेंगे। लुधियाना जिले में चार स्थानों अखाड़ा, भूंदड़ी, घुंघराली राजपूत, मुशकाबाद आदि में दिन-रात चल रहे प्रदर्शन को लेकर डीसी लुधियाना और विधायकों समेत पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के साथ बैठकें हो चुकी हैं। छह महीनों की बहस के बावजूद पंजाब सरकार इस मुद्दे को सुलझाने से टाल मटोल कर रही है। गांव की ग्राम सभा, पंचायत या लोगों को सूचित किए बिना लगाए जा रहे प्लांट लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इन फैक्ट्रियों की वजह से हवा, पानी और भूमि प्रदूषित हो रही है। फैक्ट्रियों की वजह से कैंसर और अन्य बीमारियों फैल रही हैं। इसको लेकर गांवों के लोग इन प्लांट को लगाने की अनुमति नहीं देंगे। 

सरकार के कानों तक पहुंचेगी आवाज
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले को लेकर आंख-काम बंद कर रखे हैं, जोकि 10 सितंबर को हजारों लोगों की गूंज सरकार की बंद आंखें व कानों तक पहुंचेगी। उन्होंने जिला लुधियाना के सभी ब्लॉकों से अपील की है कि वे जीवन और खेती को बचाने के लिए इस कार्रवाई में लाठी और झंडे के साथ दिल्ली रोड के गांव बीजा पहुंचे। 
विज्ञापन


सरकार दबा रही आम आदमी का गला
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार का शासन पूर्व सरकारों शिअद और कांग्रेस से भी निक्कमा है। अकाली और कांग्रेस सरकार में आमजन की थोड़ी बहुत सुनवाई तो होती थी, लेकिन आप सरकार में आम आदमी का ही गला दबाया जा रहा है। बैठक में मनदीप सिंह, निर्मल सिंह भम्मीपुरा, पाल सिंह, कलविंदर सिंह डल्ला, कुलदीप सिंह किपा, कुंडा सिंह काउके, सुरजीत सिंह दौधर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें