फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Jalandhar: एक घंटे की बारिश में सड़कों पर भरा पानी, ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन

Tue, 03 Sep 2024 05:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में मंगलवार दोपहर हुई तेज बरसात के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस वजह से वाहन चालकों को खासी  परेशानी हुई है। 
विज्ञापन
जालंधर में बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर जालंधर में दोपहर से समय हुई एक घंटा तेज बारिश ने शहर के सीवरेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। इस बारिश के कारण शहर के लगभग सभी इलाके पानी से लबालब भर गए, जिसके कारण शहर थम सा गया।

विज्ञापन


बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी ने लोगों की रफ्तार को रोक दिया व लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में पानी भरने से यह इलाके तो बुरी तरह से प्रभावित हो गए। शहर के पटेल चौक, रेलवे रोड़, बशीरपुरा, गाजी गुल्ला रोड़, चंदन नगर, दोमोरिया पुल, बस्ती बावा खेल, बस्ती दानिशमंदा, राज नगर, प्रेम नगर कई ऐसे इलाके थे, जिनमें पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर के तमाम सड़कों पर जाम हुए बारिश के पानी के चलते लोगों के दोपहिया व चार पहिया वाहन जवाब दे गए। शहर के कई हिस्सों में पानी के चलते दोपहिया व चार पहिया वाहन फंस गए, जिसको लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से लौट रहे बच्चों को हुई। बारिश के कारण जाम में फंसे बच्चे किसी तरह निकलकर अपने घर पहुंचे। यह कोई पहली बारिश नहीं है, जिसके आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी हो। ऐसी हर बारिश लोगों के लिए खुशी कम व परेशानी ज्यादा लेकर आती है। शहर का सीवरेज सिस्टम कई वर्षों से ऐसे ही चलता आ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें