फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की महिला अमृतसर बॉर्डर पर गिरफ्तार: पाकिस्तान में रिश्तेदारों से मिलने गई थी, दो किलो सोना साथ ले आई

Fri, 02 Aug 2024 06:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी एक महिला को अमृतसर बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है। महिला कुछ दिन पहले पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी। शुक्रवार को लौटी तो जांच के दौरान उससे दो किलो बरामद हुआ।
विज्ञापन
महिला से मिला सोना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नोएडा की महिला को अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर गिरफ्तार किया गया है। महिला को कस्टम विभाग की टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सोने के साथ पकड़ा है। महिला से दो किलो से ज्यादा सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत डेढ़़ करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


महिला कुछ दिन पहले पाकिस्तान गई थी और शुक्रवार जब वह बॉर्डर के रास्ते वापस भारत लौटी तो जांच के दौरान उससे सोना बरामद किया गया। वजन करने पर सोने का कुल वजन दो किलो 332 ग्राम निकला। कस्टम विभाग ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।

जानकारी मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा गौतम बुद्ध नगर के मोहल्ला सूरपुर की रहने वाली अनाम पुत्री मोहम्मद शकिल सादिक की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। महिला कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी। शुक्रवार को महिला वापस भारत लौटने के लिए आईसीपी पर पहुंची। इस दौरान वहां पर मौजूद कस्टम विभाग की टीम को महिला पर शक हुआ। इसके बाद महिला के सामान की अच्छे से चेकिंग की गई। जांच के दौरान उसके बैग में से दो किलो 332 ग्राम सोने की ईंट बरामद हुई है।
विज्ञापन


महिला से इस सोने के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई और न ही इस संबंध में कोई दस्तावेज दिखा पाई। कस्टम विभाग ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। साथ ही जांच की जा रही है कि यह सोना आखिर वह कहां से लेकर आई है और किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें