देश में फर्जीवाड़ा करने वालों की कमी नहीं है। पंजाब के कपूरथला में एक व्यापारी को पुलिस ने नकली हार्पिक बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से नकली टॉयलेट क्लीनर का जखीरा भी मिला है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के कपूरथला में नकली हार्पिक क्लीनर सप्लाई करने वाले एक व्यापारी को सदर पुलिस ने काबू किया है। यह कार्रवाई हार्पिक बनाने वाली कंपनी के फील्ड अधिकारी की शिकायत के बाद की गई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी व्यापारी पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 पेटी नकली हार्पिक की भी बरामद की है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता नंगल कॉलोनी फगवाड़ा निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ में बतौर फील्ड अफसर है। उन्हें कपूरथला की मार्केट में जाने पर मालूम हुआ कि कोई फ्रॉड व्यापारी उनकी कंपनी के नकली प्रोडक्ट हार्पिक क्लीनर सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
15 दिन की जांच के बाद पता चला कि कपूरथला के काला संघिया रोड पर एकम ट्रेडर्स के नाम पर एक व्यक्ति रणजीत सिंह काम करता है। उसने अपने घर में ही नकली हार्पिक क्लीनर स्टोर किए हुए है। रणजीत सिंह कपूरथला शहर और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न दुकानों पर नकली हार्पिक सप्लाई करता है।
फील्ड अफसर हरीश कुमार ने बताया कि यह सूचना थाना सदर पुलिस को देने के बाद पुलिस टीम सहित रणजीत सिंह के घर पर छापेमारी की गई तो वहां मौके से 10 पेटी नकली हार्पिक क्लीनर बरामद हुई है। इसके बाद थाना सदर पुलिस में आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।