फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत संगत में था जसवंत: पत्नी की डांट से बचने के लिए रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता के लाख रुपये मौज में उड़ाए

Sun, 17 Dec 2023 08:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)

सार

डीएसपी के अनुसार जसवंत सिंह पुलिस पूछताछ में माना कि वह गलत संगत में पड़ गया था। उसने अपने पिता की एक लाख रुपये की रकम अपने यारों-दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में खर्च डाली थी। जिस पर एक लाख रुपये उड़ाने के कारण पिता व पत्नी की डांट की डर से खुद की किडनेपिंग की झूठी कहानी गढ़ डाली।
विज्ञापन
जसवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 दिसंबर को पंजाब के कपूरथला स्थित गांव खैड़ा बेट के 36 वर्षीय जसवंत सिंह के अपहरण की कहानी झूठी निकली है। जसवंत सिंह ने पिता-पत्नी की डांट से बचने के डर से खुद ही अपहरण की कहानी रच डाली। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व कॉल लोकेशन के आधार पर जसवंत सिंह को जिला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के बंगा से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बेशक, जसवंत के पिता की शिकायत के आधार पर अगवा का केस थाना फत्तूढींगा में दर्ज कर लिया गया था, लेकिन अब पुलिस जसवंत सिंह पर झूठी अपहरण की कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने की कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि थाना फत्तूढींगा की पुलिस को गांव खैड़ा बेट निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका 36 वर्षीय इकलौटा बेटा जसवंत सिंह 12 दिसंबर की सुबह कार से अपनी पत्नी इंद्रजीत कौर को आइलेट्स सेंटर छोड़ने कपूरथला गया था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसके फोन पर कॉल की गई तो वह स्विच ऑफ आया और उसकी तलाश शुरू कर दी। 

उसके पिता के अनुसार तलाश के दौरान उसकी कार गांव सुरखपुर के पास लावारिस हालत में मिली। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील में चाबी फंसी हुई थी और खिड़कियां भी खुली हुई थीं और अंदर जसवंत सिंह के पैर का एक जूता भी पड़ा था। पिता ने गांव में उसकी किसी से भी रंजिश व दुश्मनी न होने की बात कही है। उसने पुलिस से उसके बेटे को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। 

जसवंत सिंह की पत्नी इंद्रजीत कौर ने बताया कि 12 दिसंबर को उसको आइलेट्स छोड़ने के बाद उसका पति घर नहीं लौटा, इसका पता उसे परिजनों से लगा। क्लास खत्म होने के बाद जब उसने अपने पति को फोन किया तो वह स्विच ऑफ आ रहा था। उसने बताया कि वह कोई अपसेट नहीं था। बिल्कुल ठीक-ठाक था। उसने पुलिस से पति को ढूंढने की गुहार लगाई थी। 

डीएसपी के अनुसार उस समय पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात पर अगवा का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना फत्तूढींगा के एसएचओ कंवरजीत सिंह बल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल लोकेशन व तकनीकी आधार पर  जसवंत सिंह को नवांशहर के बंगा से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन

डीएसपी के अनुसार जसवंत सिंह पुलिस पूछताछ में माना कि वह गलत संगत में पड़ गया था। उसने अपने पिता की एक लाख रुपये की रकम अपने यारों-दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में खर्च डाली थी। जिस पर एक लाख रुपये उड़ाने के कारण पिता व पत्नी की डांट की डर से खुद की किडनेपिंग की झूठी कहानी गढ़ डाली। डीएसपी के अनुसार अब पुलिस जसवंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल जसवंत सिंह को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें