फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में सड़क हादसे में पंजाब के तीन छात्रों की मौत: मृतकों में सगे भाई-बहन, गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा

Mon, 29 Jul 2024 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

कनाडा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई बहन शामिल है, जो मलेरकोटला के रहने वाले  थे। वहीं पटियाला के समाना की एक युवती की भी हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में हुए सड़क हादसे में पंजाब के अलग-अलग जगह के तीन स्टूडेंट्स की मौत हुई है। मृतकों में समाना की एक लड़की भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा कनाडा के माउंटन शहर में हुआ है। मरने वालों में गांव मलोद जिला मालेरकोटला के दो सगे भाई-बहन भी हैं। इनमें हरमल सोमल (23) और नवजोत सोमल (19) हैं। वहीं समाना की रशमदीप कौर की भी इस हादसे में मौत हुई है। उसकी आयु 23 साल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह तीनों स्टूडेंट्स कनाडा में माउंटन शहर में अपनी पीआर की फाइल लगाए गए थे। वहां से टैक्सी से वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी का अगला टायर फटने के कारण हादसा हो गया। इसमें तीनों स्टूडेंट्स की मौत हो गई। टैक्सी चालक की जान बच गई। टैक्सी चालक समय रहते गाड़ी में से कूद गया। 

जानकारी के मुताबिक समाना की रहने वाली रशमदीप कौर के पिता व माता दोनों ही टीचर हैं। रशमदीप कौर उनकी इकलौती लड़की थी। रशमदीप कौर करीब चार साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। वहां पढ़ाई के साथ वह जाब भी कर रही थी। परिवार वालों के मुताबिक रशमदीप कौर को जल्द ही कनाडा की पीआर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इससे पहले ही दर्दनाक हादसे ने उनकी इकलौती लड़की को उनसे छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें