फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लुधियाना में प्रत्याशी का बोर्ड लगाते वक्त करंट लगने से तीन झुलसे, फिरोजपुर में अकाली-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Fri, 28 Jan 2022 01:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

लुधियाना में कांग्रेस प्रत्याशी का बोर्ड लगाते वक्त हादसा हो गया। करंट लगने से तीन लोग झुलस गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अटारी गांव में अकाली दल और कांग्रेस के समर्थक एक-दूसरे से बहस करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के ताजपुर रोड टंकी के पास गुरुवार की दोपहर को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब तीन लोग कांग्रेस प्रत्याशी संजय तलवाड़ का बोर्ड लगाते समय हाईटेंशन वायर से करंट लगने के कारण झुलस गए। तीनों के कपड़े तो जल कर फट गए लेकिन जान बच गई। आसपास के लोग ऊपर भागे। 

विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह उन्हें पीछे हटाया। इसकी जानकारी जब विधायक संजय तलवाड़ के साथियों को मिली तो तुरंत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि तीनों की पहचान का कुछ पता नहीं चल पाया है। यहीं बताया गया कि तीनों ठीक हैं और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार हलका पूर्वी के ताजपुर रोड पर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी संजय तलवाड़ के हक में कुछ लोग एक बिल्डिंग पर बोर्ड लगा रहे थे। बिल्डिंग के ऊपर हाईटेंशन तार है। बोर्ड लगाने वालों ने काफी कोशिश की कि तार से न लगे लेकिन जैसे ही उन्होंने बोर्ड नीचे करना चाहा तो बोर्ड ऊपर तार पर लग गया और तीनों को जोरदार झटका लगा। जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीनों के कपड़ों में आग लग गई। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग ऊपर पहुंचे। लोगों के ऊपर जाने के बाद किसी तरह से उन्होंने तीनों को साइड कर जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी के दफ्तर में दी। जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को वहां से निजी अस्पताल पहुंचाया। थाना डिविजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

गांव अटारी में अकाली-कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़े
फिरोजपुर के गांव अटारी में किसी बात को लेकर शिअद (ब) और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। इसमें पांच लोगों के हल्की चोटें लगने की जानकारी है। तभी किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग इधर-उधर भाग गए। 

जानकारों का कहना है कि अकाली दल के प्रत्याशी रोहित वोहरा अपने समर्थकों के साथ प्रचार करने गांव अटारी पहुंचे थे, वहां पर कांग्रेसियों के साथ सामना हो गया। दोनों के झगड़े का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक-दूसरे से गाली-गलौज कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गांव अटारी में एक ही समय पर अकाली दल और कांग्रेस के समर्थक प्रचार करने पहुंच गए।
 
बहुत से लोग कांग्रेस से तंग हैं। कांग्रेसियों ने अकाली दल के लोगों को गांव में देख एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते एक-दूसरे को धक्कामुक्की और हाथापाई पर उतारू हो गए। किसी तरह वहां के गणमान्य लोगों ने माहौल शांत किया। किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया, जैसे ही पुलिस के वाहन पहुंचे दोनों पार्टियों के समर्थक वहां से भाग निकले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें