फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में हादसा: पोल से टकराई बेकाबू कार, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो जख्मी

Sat, 22 Jan 2022 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

गौरव कुमार (25), उनकी पत्नी प्रियंका (23) और बेटी गाब्य (1) वासी गणपति इनक्लेव बठिंडा आई-20 कार (पीबी 03 ए-2596) पर सुनाम विवाह समागम में जा रहे थे। गांव कोटड़ा कला के पास अचानक उनकी कार के सामने एक कैंटर आ गया।
विज्ञापन
मानसा में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा के गांव कोटड़ा कला में शनिवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पोल से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। परिवार बठिंडा से सुनाम एक विवाह समागम में शिरकत करने जा रहा था। भीखी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। तीनों शवों को सिविल अस्पताल मानसा लाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार (25), उनकी पत्नी प्रियंका (23) और बेटी गाब्य (1) वासी गणपति इनक्लेव बठिंडा आई-20 कार (पीबी 03 ए-2596) पर सुनाम विवाह समागम में जा रहे थे। गांव कोटड़ा कला के पास अचानक उनकी कार के सामने एक कैंटर आ गया। इससे उनकी कार बेकाबू होकर पोल से जा टकराई। हादसे में गौरव, प्रियंका और गाब्य की मौत हो गई जबकि उनके पिता चंदर प्रकाश और माता आशा रानी जख्मी हो गए। उन्हें बठिंडा के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं। घटना में कार पूरी तरह क्षतिगस्त हो गई है।
     
थाना भीखी के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टामार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चंदर प्रकाश के भतीजे राजेश कुमार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें